27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: तेजी से गिरेगा पारा, बढ़ेगा जाड़े का असर

Weather Update: Jaipur. हल्की बारिश के बाद अब प्रदेश समेत उत्तर भारत में विभिन्न जगहों पर सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा चलने वाली हवाओं की गति में भी वृद्धि होगी।

2 min read
Google source verification
weather_news_update_1.jpg

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: सुबह से छाए बादल, चल रही ठंडी हवाएं

Weather Update: जयपुर. हल्की बारिश के बाद अब प्रदेश समेत उत्तर भारत में विभिन्न जगहों पर सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा चलने वाली हवाओं की गति में भी वृद्धि होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बीकानेर संभाग के चारों जिलों सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

वहीं राजधानी जयपुर के दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जयपुर दिन का तापमान 29.2 डिग्री और रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह जयपुर सहित आसपास की जगहों पर मौसम साफ रहा। यहां का पारा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर, चुरू और पिलानी का पारा भी 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

फायदेमंद रही बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा और सुबह-शाम सर्दी बढ़ेगी। हाल ही प्रदेश में उदयपुर सहित अन्य जगहों पर हुई बारिश से रबी की फसलों में एक बार सिंचाई की पूर्ति हो गई है। इससे करीब 2.5 लाख किसानों के 100 करोड़ रुपए बचेंगे। इस साल मानसून सीजन में अच्छी बारिश के चलते किसानों ने सरसों की बंपर बुआई की है। इस बारिश से कुएं और ट्यूबवेलों से की जानी वाली सिंचाई से भी अच्छी प्राकृतिक रूप से सिंचाई हो गई है। किसानों के अनुसार एक हेक्टेयर फसल की सिंचाई करने के लिए किसान को करीब 4 से 5 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं।


फतेहपुर का पारा फिर लुढ़का
प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क रहने के साथ ही फतेहपुर का पारा प्रदेश में बीती रात रविवार को फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां बीती रात का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आये। यहां पारा बीते 48 घण्टे में फिर से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया।