
,
Rajasthan weather update : राजस्थान में हर दिन मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कभी धूप में तल्खी के कारण गर्मी सता रही है तो कभी कोहरा और सर्दी का असर है। मंगलवार और बुधवार को बढ़ी सर्दी का दौर गुरुवार को फिर से थम जाएगा। हालांकि इस दौरान हवाओं की गति काफी ज्यादा रहेगी।
जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि प्रदेश पर एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से आगामी 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 11-12 फरवरी से एक बार पुन: उत्तरी हवा प्रभावी होगी।
इसके प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री की कमी होगी। जैसलमेर, बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में 9-10 फरवरी को अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवा चल सकती है। हालांकि, बारिश होने के आसार नहीं है।
फिर से 5 डिग्री के पास पहुंचा
कई जिलों में बुधवार को सर्दी का असर दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के पास पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। वहीं चूरू में 5.4 व हनुमानगढ़ में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.2 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
08 Feb 2023 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
