
जासूसी के आरोप में महाजन आर्मी एरिया का वेट कैंटीन संचालक गिरफ्तार
राजस्थान इंटेलिजेंस ने मिलट्री इंटेलिजेंस बीकानेर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी के लिए जासूसी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पाक हैंडलर को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। पकड़ा गया आरोपी महाजन आर्मी एरिया का वेट कैंटीन संचालक है।
एडीजी (इंटेलिजेंस) संजय अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह (31) बीकानेर के डूंगरगढ़ तहसील के लाखासर क्षेत्र के गांव उपर का बास का रहने वाला है। एडीजी ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर राजस्थान इंटेलिजेंस कड़ी निगरानी रखती है। जानकारी में सामने आया कि बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स के निरंतर संपर्क में है।
इस पर इंटेलिजेंस जयपुर की टीम द्वारा विक्रम सिंह की गतिविधियों पर गहनता से निगरानी रखी गई तो सामने आया कि यह हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट के संपर्क में रहकर सामरिक महत्व की सूचना साझा कर रहा है।
एक साल से पाक खुफिया एजेंट से था सम्पर्क
आरोपी विक्रम सिंह आर्मी एरिया महाजन बीकानेर में लंबे समय से वेंट कैंटीन का संचालन कर रहा था। करीब एक साल से यह पाक खुफिया एजेंट अनीता के संपर्क में था।
पाक हैंडलर के चाहे जाने पर विक्रम आर्मी एरिया की संवेदनशील जानकारियां जैसे फोटोग्राफ्स, प्रतिबंधित स्थान की लोकेशन व वीडियो एवं यूनिटों व अधिकारियों की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध करवा रहा था। आरोपी विक्रम सिंह से पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
27 Feb 2024 07:18 pm
Published on:
27 Feb 2024 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
