
रामप्रसाद मीणा आत्महत्या मामले में बैकफुट पर आते हुए हैरिटेज नगर निगम ने बुधवार को अवैध रूप से बन रहे होटल को ध्वस्त कर दिया। पहले स्थानीय लोगों ने कई बार अवैध निर्माण की शिकायत की, लेकिन निगम अधिकारियों ने हर बार अनसुना किया।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वे मृतक के परिजनों के साथ हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक इसी हालात में रहेंगे। शाम को सांसद दीया कुमारी धरना स्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों से उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ हूं। निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि अवैध निर्माण कैसे हुआ। एक व्यक्ति ने आत्महत्या की और उसके बाद निगम ने कार्रवाई की। जो भी जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मंत्री की ओट में भूमाफिया बना रहा था होटल धरने पर बैठे सांसद किरोड़ी लाल ने कहा कि भूमाफिया ने मंत्री की ओट लेकर होटल बनवा रहा था। जबकि, वैध पट्टा होने के बाद भी रामप्रसाद को मकान नहीं बनाने दिया जा रहा था। इससे वो व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए मजबूत हुआ। जिसने मजबूर किया, उन सभी को गिरफ्तार किया जाए। अन्य मांगे मंगलवार को मांगें बता दी थीं। अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
Published on:
19 Apr 2023 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
