
ashok-lahoti
जयपुर नगर निगम बजट पर सुझाव लेने के लिए महापौर अशोक लाहोटी ने मंगलवार को कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षदों की बैठक बुलाई।
समझाइश से शुरुआत की लेकिन बाद में चेतावनी भरे लहजे में कह दिया कि बैठक मेंयदि कोई पार्षद एजेंडे के अलावा मुद्दे पर बोला तो उसके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई होगी।
इस पर जब पार्षदों ने स्थानीय जन समस्याओं को सदन में उठाने का हक होने की बात कही तो लाहोटी ने कहा कि ये मामले मुझे व्यक्तिगत आकर बता देना, लेकिन सदन में बजट के अलावा अन्य मुद्दों पर बहस नहीं की जाएगी।
नगर निगम में महापौर बनने के बाद अशोक लाहोटी अपनी अध्यक्षता में 9 फरवरी को पहली साधारण सभा है।
इसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट भी पेश किया जाएगा। लाहोटी बिल्कुल नहीं चाहते कि वे पहली ही साधारण सभा में पक्ष और विपक्ष के हंगामे का शिकार बने, बल्कि हंगामे से दूर कर खुद की छवि को चमकाने की कोशिश में है।
गरीबों से वसूली की तैयारी
महापौर ने शहर में थड़ी-ठेला संचालकों से हर रोज सफाई शुल्क के नाम पर 50 रुपए शुल्क वसूलने का प्रस्ताव आगामी साधारण सभा में रखने पर चर्चा की।
दुकानदारों को दुकानों के बाहर कचरा पात्र रखने की अनिवार्यता का प्रावधान करने की बात कही जा रही है।
इसके अलावा शहर में खाली पड़े भूखंड जिन पर कचरा भरा है, उनके खिलाफ 5 हजार का चालान करने, कचरा परिवहन के संसाधन वार्ड कार्यालय पर खड़े करने के प्रस्तावों को अतिरिक्त एजेंडे रखे जा सकते हैं।
Published on:
08 Feb 2017 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
