4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar: चलती रोडवेज बस से कूदी MP की महिला, पहिया चढ़ने से कुचला चेहरा, घंटों तक हाइवे पर पड़ी रही लाश

Accident News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती रोडवेज बस से कूदने पर मध्यप्रदेश की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस के पिछले पहिए के नीचे आने से महिला का चेहरा बुरी तरह कुचल गया।

2 min read
Google source verification
Jhalawar Accident

यहां हुआ था हादसा (फोटो: पत्रिका)

MP Woman Jumped From Roadways Bus: झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चलती रोडवेज बस से कूदने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महिला का शव हाईवे पर काफी देर तक पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

चलती बस से कूदने पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार 4 अप्रेल 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे भूमाडा तिराहे से थोड़ा आगे हाईवे पर एक दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का चेहरा वाहन के पहिए के नीचे आने से पूरी तरह से विक्षत हो गया थ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला रोडवेज बस में भूमाडा तिराहे से सवार हुई थी। बस चलने के कुछ ही समय बाद उसने अचानक चलती बस से नीचे कूदने का प्रयास किया।

कंडक्टर ने रोकने का किया था प्रयास

बताया जा रहा है कि जब महिला बस से कूदने लगी तो कंडक्टर ने उसे रोकने और पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं रुकी और चलती बस से नीचे कूद गई । नीचे गिरते ही बस के पिछले पहिए के नीचे उसका सिर आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

मध्यप्रदेश की रहने वाली थी महिला

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मांगी बाई पत्नी भंवरलाल गुर्जर निवासी दतियाखेड़ी, थाना सोयत, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि वह बकानी क्षेत्र से अपने ससुराल जा रही थी ।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने चलती बस से कूदने जैसा कदम क्यों उठाया । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा ।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग