9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar: आरोपी का धड़ से अलग हुआ सिर, चलती ट्रेन से कूदा, परिजन बोले-पुलिस ने मार दिया

Rajasthan News: भवानीमंडी इलाके में NDPS मामले में वांछित एक आरोपी की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस उसे कोटा से रणथम्भौर एक्सप्रेस ट्रेन में लेकर जा रही थी तभी धुआखेड़ी स्टेशन के पास ये घटना हुई।

2 min read
Google source verification
NDPS Accused Died

आरोपी का फाइल फोटो: पत्रिका

झालावाड़ के भवानीमंडी इलाके में एनडीपीएस मामले में वांछित एक आरोपी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस कोटा से 58 वर्षीय अब्दुल सलाम को रणथम्भौर एक्सप्रेस ट्रेन से भवानीमंडी लेकर जा रही थी। धुआखेड़ी स्टेशन के पास कथित रूप से उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टॉयलट करने जा रहा था अचानक हाथ छुड़ाकर कूदा

जानकारी के अनुसार रास्ते में उसने टॉयलेट जाने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस उसे टॉयलेट की ओर ले गई। इसी दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर ट्रेन के दरवाजे से कूदने की कोशिश की। गिरते ही उसका सिर विद्युत पोल से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अब्दुल सलाम को सुबह घर से पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहा था कि वह ट्रेन से कूद गया जबकि वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने ही उसे ट्रेन से धक्का दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एनडीपीएस मामले में वांछित था और घटना की जांच की जा रही है।

युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

डग थाना क्षेत्र के मेरुखेड़ी गांव निवासी चैन सिंह पुत्र तेजू सिंह की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि चैन सिंह के बड़े भाई ने रिपोर्ट दी है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार, चैन सिंह मित्र के खेत पर कृषि कार्य करने गया था, जहां उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

गंभीर स्थिति में उसने भाई को फोन किया। परिजन रविवार को उसे डग के उपजिला चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया। जहां से कोटा रैफर किया, जहां सोमवार को मौत हो गई। युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि मौत जहरीले पदार्थ से हुई या अन्य कारण से। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।