22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: चलती कार के एसी में धमाके के साथ विस्फोट, टूट गए शीशे, चालक झुलसा

Jhalawar Car AC Blast: राजस्थान के झालावाड़ जिले में संभवत: पहली बार चलती कार के एयर कंडीशनर (एसी) में धमाके का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर बायपास मार्ग पर अचानक एसी में हुए तेज ब्लास्ट से कार चला रहे उद्यमी तौकिर गौरी झुलस गए।
2 min read
Google source verification
Car AC Blast

क्षतिग्रस्त कार। फोटो पत्रिका

Jhalawar Car AC Blast : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में संभवत: पहली बार चलती कार के एयर कंडीशनर (एसी) में धमाके का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर बायपास मार्ग पर अचानक एसी में हुए तेज ब्लास्ट से कार चला रहे उद्यमी तौकिर गौरी झुलस गए। लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी निवासी तौकिर गौरी दोपहर में अपनी कार से चंद्रावती ग्रोथ सेंटर स्थित कारखाने पर जा रहे थे। बायपास पर पहुंचते ही कार के एयर कंडीशनर में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट के साथ कार के शीशे चटक गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। धमाके से उनके दोनों हाथ झुलस गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने उन्हें तत्काल एसआरजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद उमड़ी लोगों की भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि पहले उन्हें लगा कि कार का टायर फट गया है, लेकिन जब कार से धुआं उठता दिखा और शीशे टूटे नजर आए, तो लोगों को असलियत का अंदाजा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। विस्फोट से कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

सावधानी और जांच जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, कार के एसी सिस्टम में इस तरह के हादसे कम देखने को मिलते हैं, लेकिन पूरी तरह असंभव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एसी के रेफ्रिजरेंट पाइप, कंप्रेसर और गैस प्रेशर की नियमित जांच बेहद जरूरी है। लंबे समय तक सर्विस नहीं कराने, तकनीकी खराबी या अनधिकृत मरम्मत से ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए वाहन चालकों को किसी भी असामान्य आवाज, जलने की गंध या कूलिंग में कमी जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।