5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान में तेजी से जारी है गेहूं की कटाई

जयपुर. लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान के खेतों में खड़ी गेहूं की 80 से 85 प्रतिशत फसल की कटाई का काम पूरा हो चुका है। चना, मसूर, उड़द, मूंग और मटर की कटाई और दाना निकालने के साथ ही सरसों की कटाई भी करीब—करीब पूरी हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Subhash Raj

Apr 19, 2020

लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान में तेजी से जारी है गेहूं की कटाई

लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान में तेजी से जारी है गेहूं की कटाई

असल में लॉकडाउन के चलते फसलों की कटाई में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद किसान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ मशीनों से कटाई करवा रहे हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक देश में रबी दलहनी और तिलहनी फसलों की कटाई एवं उससे दाना निकालने का काम लगभग पूरा हो गया है जबकि गेहूं की कटाई चरम पर है। देश भर में 63 से 67 प्रतिशत तक गेहूं की कटाई का काम पूरा हो गया है। पंजाब और हरियाणा में गेहूं कटाई कार्य रफ्तार पकडऩे वाला है। इन राज्यों में बड़ी संख्या में कम्वाईन हार्वेस्टर को लगाया गया है। देश में 310 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी।
कृषि मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश में 90 से 95 प्रतिशत गेहूं की कटाई का काम हो गया है जबकि उत्तर प्रदेश में 60 से 65 प्रतिशत, हरियाणा में 30 से 35 प्रतिशत और पंजाब में 10 से 15 प्रतिशत कआई कार्य पूरा हो गया है। पंजाब में 18000 तथा हरियाणा में 5000 कम्बाईन हार्वेस्टर लगाया गया है। चना, मसूर, उड़द, मूंग और मटर की कटाई और दाना निकालने का काम पूरा हो गया है। दलहनों की 161 लाख हेक्टेयर में बुआई की गयी थी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ, बिहार, पंजाब, असम और कुछ अन्य राज्यों मे यह फसल तैयार हो गयी है। देश में 54.29 लाख हेक्टेयर में गन्ना लगाया गया था तथा महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और पंजाब में इसकी कटाई का काम पूरा हो गया है जबकि तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड में 92 से 98 प्रतिशत कटाई कार्य पूरा हुआ है। उत्तर प्रदेश में गन्ने की 75 से 80 प्रतिशत कटाई का काम ही पूरा हुआ है जिसके मई मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। मूंगफली की खेती 4.7 लाख हेक्टेयर में की गयी थी जिनमें से करीब 90 प्रतिशत तैयार हो गयी है।