5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार 26 अगस्त को क्याें मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का पर्व?

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Raksha Bandhan

raksha bandhan images hd: यहां देखें रक्षाबंधन टॉप एचडी इमेजेस

जयपुर। हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। 2018 में यह तिथि 26 अगस्त है। यही वजह है कि इस बार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व रविवार (26 अगस्त ) को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस मौके पर जहां बहन भाई के भाल पर तिलक लगाकर और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे रक्षा का वचन लेगी, वहीं भाई भी यथाशक्ति बहनों को उपहार भेंटकर उनको स्नेह देंगे।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजाराें में रौनक छाई हुई है, वहीं घर से बाहर पढ़ाई कर रहे भाई-बहनों के घर लौटने पर घरों में भी रौनक बिखरने लगी है। बाजाराें में रक्षा बंधन पर्व को लेकर चहल पहल बनी हुर्इ है।

राखियों की दुकानों पर सुबह से देर रात तक राखी खरीदने वाली बहनों ने भाई की कलाई सजाने के लिए रक्षा सूत्र खरीदने में लगी है। बाजार में इन दिनों बच्चों की पहली पसंद भीम डोरे मोहन व सिमचेन राखी की बिक्री भी खूब हाे रही है।

बाजार में 5 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं, वहीं चांदी और सोने के ब्रेसलेट से बनी राखियां भी बहनों को भाने लगी हैं।

राखी बांधने पर बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने खूब खरीदारी की। कपड़ो से लेकर जूतों एवं ज्वैलरी से लेकर साडि़यों की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा समाप्त हो जाने से बहनें दिनभर भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

सूर्योदय व्यापिनी तिथि मानने के कारण रात में भी राखी बांधी जा सकेगी। वहीं, चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है तब रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।

पंचांग के मुताबिक पूर्णिमा 25 अगस्त को दोपहर 3.15 बजे से 26 अगस्त को शाम 5.30 रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। 26 अगस्त को पूर्णिमा शाम 5.26 तक होने से यह त्योहार पूरे दिन मनाया जाएगा।