15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की ने दोस्ती करने से इनकार किया तो सनकी आशिक ने काट डाला, प्रथम वर्ष की छात्रा पर किए कई वार, खून से लथपथ मिली

Rajasthan News: फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
attack on collage girl

demo

Rajasthan News: कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की ने लड़के से दोस्ती नहीं की तो उसकी जान पर आफत आ गई। सनकी लड़के ने लड़की को आठ बार चाकू मारे। उसके चेहरे के नजदीक, पीठ और गर्दन पर पंद्रह से ज्यादा टांके आए हैं। हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन लड़की बेहद डरी हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। कुशलगढ़ पुलिस इसकी जांच कर रही है।


पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक गांव में रहने वाली 18 साल की युवती प्रथम वर्ष कॉलेज की छात्रा है। वह कल दोपहर में कॉलेज से घर लौट रही थी। उसका नाम शीतल है। इसी दौरान अपने एक साथी के साथ कुछ देर के लिए पास ही मंदिर में रुक कई। मंदिर में शीतल के गांव का रहने वाला युवक संजय आया और शीतल को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। शीतल ने इंकार किया तो उसने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार कर डाले।

खुद को बचाने के चलते शीतल के गर्दन , पीठ और हाथ पर गंभीर कट लगे। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार और समाज के लोग अस्पताल पहुंचे और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कल रात इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इसे इकतरफा प्रेम का मामला मानकर जांच कर रही है। संजय की तलाश में पूरे गांव की सर्च की गई है। उसकी तलाश पूरे जिले में की जा रही है। इस घटना के बाद एक बार फिर से कॉलेज और स्कूल जाने वाली छात्राओं के उपर होने वाले हमले चर्चा में आ गए हैं। इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।