
विडियो के बाद अब आडियो हुआ वायरल, अधिकारी करा रहे अवैध शराब की बिक्री
जयपुर. Gujrat News गुजरात में शराबबंदी को लेकर पिछले दिनों (Rajasthan state) राजस्थान और गुजरात राज्यों के (CM Of Rajasthan) सीएम के बीच (CM of Gujrat) ट्वीट वॉर भले ही बेनतीजा खत्म हो गया हो लेकिन इस बीच राजस्थान से होकर गुजरात ले जाई जा रही शराब पर लगातार राजस्थान पुलिस और आबकारी विभाग धावा बोल रहा है। बीती रात भी राजस्थान और गुजरात की बॉर्डर पर राजस्थान के सिरोही जिले में आबकारी विभाग ने शराब से भरा हुआ ट्रक दबोचा है। ट्रक चालक को अरेस्ट कर लिया गया है।
सिरोही जिले की रीको पुलिस और आबकारी विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान शराब पकड़ी गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि रीको इलाके से होकर एक कंटेनर में शराब रखी गई है। हरियाणा शिवानाी इलाके से होकर गुजर रहे एक कंटेनर की सिरोही पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसमें साबुन के बक्सों के बीच शराब की पेटियां छुपाई गई थी। देसी और अंग्रेजी शराब की करीब दो सौ से भी ज्यादा पेटियां निकाली गई। इनकी कीमत करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है। शराब गुजरात के अहमदाबाद भेजी जा रही थी।
वहां शराब कहां उतारी जानी थी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। शराब के खिलाफ जब कार्रवाई की गई तो पुलिस को अंदाजा भी नहीं था कि साबुन के कार्टन के बीच शराब की बोतलें रखी गई हैं। पुलिसवालों ने जब कंटेनर की तलाशी लेना शुरु किया तो उनको शराब की गंध आने लगे लेकिन शराब दिखी नहीं। बाद में जब साबुन के कार्टनों को हटाया तो कार्टनों के पीछे छुपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद की गई। उसके बाद तो पेटियां गिनते—गिनते करीब दो सौ पेटियां हो गई। अहमदाबाद में शराब की डिलेवरी किसे देनी थी इस बारे में ट्रक चालक जानकारी नहीं देरहा है। पुलिस ट्रक मालिक से पूछताद करने की तैयारी कर रही है।
Published on:
07 Nov 2019 11:59 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
