
राजस्थान वेदर। (फोटो: पत्रिका)
राजस्थान में मई के दूसरे सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभों के बाद अब भी विक्षोभ लगातार आ रहे हैं, जिससे उदयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दो घंटों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, हल्की बारिश और तेज सतही हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
यह वीडियो भी देखें
वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावार्ती क्षेत्रों में आगामी 3-4 दिन तेज सतही धूल भरी हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 20-21 मई को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) भी चलने के आसार हैं। उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 19 से 25 मई के बीच कहीं कहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश, आंधी (40-50 KMPH) दर्ज होने की संभावना है।
वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में जून के दूसरे पखवाड़े में प्री मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही नमी बढ़ने से उमस शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार एक महीने पहले मई के दूसरे पखवाड़े में ही उमस शुरू हो गई। उमस का यह सफर मानूसन के जाने के तक बना रहता है। मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। बीस जून के आसपास राजस्थान और जून के अंतिम दिनों में जोधपुर में दस्तक दे सकता है। इससे पहले 15 जून के आस-पास प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मानसून की वापसी सितम्बर के अंतिम सप्ताह में होगी। तब तक बारिश को छोड़कर उमस भरा मौसम बना रहेगा।
Updated on:
19 May 2025, 7:54 PM IST
Published on:
19 May 2025, 7:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.