24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / IMD latest Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम लेगा यू-टर्न, इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट

IMD latest Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम लेगा यू-टर्न, इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के कई जिलों में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवा के चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 May 2025, 9:33 PM IST

Rajasthan Weather Alert

फोटो- पत्रिका

Weather Alert: राजस्थान में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। कई जिलों में भीषण गर्मी में लोग परेशान होते दिख रहे हैं। कई जगह कूलर भी फेल होते नजर आए। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक राजस्थान में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। दरअसल कई जिलों में मेगगर्जन-वज्रपात तो कई जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है।

नया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

यह वीडियो भी देखें

यहां गर्मी करेगी बेहाल

वहीं 20-21 मई को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली में उष्ण लहर चल सकती है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मई को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतागपढ़, टोंक, उदयपुर और राजसमंद में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा का अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती तूफान नहीं आया

बीते कुछ सालों के डाटा देखें तो मई में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाले उष्णकटिबंधीय तूफान ही नमी लाते हैं, लेकिन उस समय पारा गिर जाता है, जिससे गर्मी महसूस नहीं होती है। इस साल अभी तक एक भी चक्रवाती तूफान नहीं आया है। मानसून के भारत की भूमि पर प्रवेश करने के साथ ही जून महीने के दूसरे पखवाड़े में नमी भरा मौसम शुरू होता है।

यह भी पढ़ें- IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, आज हो सकती है बारिश, 30-40 KMPH की तेज रफ्तार से चलेगी हवा