विभाग के अनुसार अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, हल्की बारिश और तेज सतही हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं।