5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
अनोखी जगह जहां सब गुंगे हो जाते हैं
Play video

अनोखी जगह जहां सब गुंगे हो जाते हैं

अनोखी जगह जहां सब गुंगे हो जाते हैं
Google source verification

क्या आप जानते हैं कि कौन सी ऐसी जगह है। जहां पहुंचकर दुनिया का हर शख्स गूंगा हो जाता है। कौन सी ऐसी जगह है जहां इशारों में बातें होती हैं। जहां आकर बोलने वाला व्यक्ति भी गूंगा हो जाता है। यहां इंसान तो चारो तरफ नजर आते हैं लेकिन बोलता कोई नहीं है। मुंह जबान रखते भी किसी के हल्ख से आवाज नहीं आती है। सब के सब इशारों में की बात करते हैं। आज हम आपको उस जगह के बारें में न केवल बताएंगे बल्कि यह भी बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है।


72वें स्वतंत्रता दिवस के मौक पर हम आपको ले चल रहे हैं हिंदुस्तान- पाकिस्तान की सरहद पर। पाकिस्तान और हिंदुस्तान के पंजाब प्रांत की सरहद पर यह घटना होती है। नई दिल्ली से करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंजाब फाजिल्का बॉर्डर है जहां पर यह घटना होती है। आंखों पर सहसा विश्वास नहीं होता लेकिन यहां आते ही हर व्यक्ति गूंगा हो जाता है और सिर्फ इशारों में बात करता है।


पंजाब के इस बार्डर पर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली इत्यादि राज्यों से लोग अपने रिश्तेदारों को देखने आते हैं, वो भी साल में बस दो दिन। 14 और 15 अगस्त को। इन दो दिनों में लोग दूर से हाथ हिलाकर इशारों इशारों में बात करते हैं क्यों अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों के अनुसार किसी भी तरफ के नागरिकों को बोलने की मनाही है। इसलिए यहां हर व्यक्ति आकर इशारों में बात करता है।


आपको बता दें कि बता दें कि 15 साल पहले भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने आपसी रजामंदी से विभाजन के दौरान बिछड़े परिवारों को एक दूसरे से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन कारगिल युद्ध के बाद दोनों देशों में आई खट्टास के बाद अब यह मेलजोल बंद हो गया। अब लोग दूर से ही एक दूसरे से मिल लेते हैं। इस मुलाकात के लिए 14-15 अगस्त को हजारों लोग बॉर्डर पर जुटते हैं। इस दो दिनों में दोनों तरफ बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है और जवानों की हौसलाअफजाई करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़