जयपुर।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भारत जोडो यात्रा का राजस्थान संस्करण खत्म होने के बाद एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। पूनिया ने कहा कि भारत जोडो यात्रा के समय हर दिन एक सवाल पूछा गया था। किसानों, बेरोजगारों, अपराधों को लेकर भाजपा ने सवाल किए, लेकिन राहुल गांधी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।