27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में रघु शर्मा के बेटे को जिसने उपाध्यक्ष बनाया, उसे गुजरात की कमान

परिवारवाद के आरोपों से लगातार जूझ रही कांग्रेस में घर के अंदर ही परिवारवाद पर सवाल उठे हैं। इस बार गुजरात कांग्रेस के प्रभारी विधायक रघु शर्मा के बेटे सागर शर्मा को राजस्थान यूथ कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर बवाल शुरू हो गया है। यही नहीं, उपाध्यक्ष बनाने के आदेश जारी करने वाले पदाधिकारी को भी तत्काल ही इनाम के रूप में अध्यक्ष पद दिया गया है। आदेश जारी करने वाले हरपाल सिंह चूड़ासमा को गुजरात यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया।

2 min read
Google source verification
Former minister Raghu Sharma advice to congress leaders

Raghu Sharma

परिवारवाद के आरोपों से लगातार जूझ रही कांग्रेस में घर के अंदर ही परिवारवाद पर सवाल उठे हैं। इस बार गुजरात कांग्रेस के प्रभारी विधायक रघु शर्मा के बेटे सागर शर्मा को राजस्थान यूथ कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर बवाल शुरू हो गया है। यही नहीं, उपाध्यक्ष बनाने के आदेश जारी करने वाले पदाधिकारी को भी तत्काल ही इनाम के रूप में अध्यक्ष पद दिया गया है। आदेश जारी करने वाले हरपाल सिंह चूड़ासमा को गुजरात यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया।

सोशल मीडिया पर दर्शाया विरोध: रघु शर्मा के बेटे की नियुक्ति के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना यूथ कांग्रेस का सदस्य बने कोई पदाधिकारी नहीं बन सकता। जबकि उनके पास सदस्यता नहीं है। राहुल गांधी के दौरे से पहले गुजरात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ वाघेला ने पद से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह चूड़ासमा की नियुक्ति की गई है। सागर शर्मा के साथ ही चूड़ासमा को अध्यक्ष बनाने को एक दूसरे को उपकृत करने का खेल बताया जा रहा है। इस संदर्भ में सागर शर्मा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा से पक्ष जानने के लिए सम्पर्क किया गया लेकिन उनके फोन बंद मिले।

राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा ने सागर शर्मा की नियुक्ति पर तंज कसा है। लांबा ने ट्वीट कर लिखा कि क्या यही है पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र? जो भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं हैं, उन्हें बिना संगठन चुनाव के सीधे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने मांग की है कि शर्मा की नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाए। नवनियुक्त महासचिव जगमोहन मीणा ने कहा है कि जो लोग विवाद को हवा दे रहे हैं वे पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। इस समय लड़ाई भाजपा से लड़नी है आपस में नहीं। उन्होंने कहा कि सागर शर्मा लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं ऐसे में यूथ कांग्रेस में जिम्मेदारी देने से संगठन मजबूत होगा।