
Rajasthan Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोमवार को महाराष्ट्र और राजस्थान में बिजली खरीद से संबंधित निविदाओं पर सवाल खड़े किए हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर तैयार किए गए हैं। जयराम रमेश ने ये आरोप भी लगाया कि यदि ऐसा होगा तो यह प्रतिस्पर्धा को सीमित कर देगा और चंद लोगों के अधिकार को बढ़ावा देगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, "भाजपा शासित राज्यों में नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री के क़रीबियों को और अमीर बनाने के उद्देश्य से लिए जाने वाले फैसलों का टेंपो तेज़ होता जा रहा है। राजस्थान और महाराष्ट्र में दो बड़े बिजली टेंडर इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं ताकि बोली लगाने वालों की संख्या कम हो और करदाताओं का और भी ज़्यादा पैसा मोदानी के पास जाए।"
अंत में उन्होंने कहा कि, "इसका नतीजा भी विनाशकारी होने जा रहा है। यह एक प्रमुख उद्योग में प्रतिस्पर्धा को सीमित कर देगा और चंद लोगों के अधिकार को बढ़ावा देगा। साथ ही लंबी अवधि में क़ीमतों के कम होने की संभावना को कम कर देगा। हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री के मित्र उपभोक्ताओं और करदाताओं की क़ीमत पर लाभ कमाएंगे।"
Updated on:
23 Sept 2024 03:34 pm
Published on:
23 Sept 2024 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
