1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा से क्यों नाराज है राजपूत समाज, जानिए

मुख्यमंत्री पहुंचे संघशक्ति कार्यालय, संरक्षक रोलसाहबसर से की शिष्टाचार भेंट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 1 Feb 2024, 11:46 AM IST

भाजपा से क्यों नाराज है राजपूत समाज, जानिए

भाजपा से क्यों नाराज है राजपूत समाज, जानिए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को संघशक्ति कार्यालय पहुंचकर श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर से भेंट की। इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर व श्रीप्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने तन सिंह की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्रीप्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी ने कहा कि राजपूत विधायकों का जीत का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद कम मंत्री बने। इस पर ध्यान देना चाहिए। राजस्थान में जनसंघ के समय से भाजपा को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में राजपूत समाज का प्रयास सराहनीय रहा। वर्तमान समय में भी सरकार को बनाने में राजपूत समाज ने एक तरफा मतदान किया, उसी का परिणाम है कि सरकार बनी। इस विषय पर प्रताप फाउंडेशन के संयोजक माननीय महावीर सिंह सरवड़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजस्थान के 90 प्रतिशत राजपूतों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। पार्टी द्वारा 26 टिकिट दिए गए उनमें से समाज के 16 विधायक पार्टी से जीतकर आये। जीत का प्रतिशत टिकिट के आधार पर 62 प्रतिशत रहा। उसके बावजूद मात्र 3 मंत्री बनाये गए, जबकि इससे पूर्व 4-5 मंत्री बनते रहे हैं। ईडब्ल्यूएस आरक्षण के सरलीकरण के विषय में सरवड़ी ने केन्द्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा लिखित प्रस्ताव देने का आग्रह किया। सरवड़ी ने बताया कि इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। भगवान सिंह रोलसाहबसर ने सीएम से प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।