5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों बार-बार चोरो का निशाना बन रहा है यह विद्यालय

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Patel

Aug 09, 2018

rajasthan news

आखिर क्यों बार-बार चोरो का निशाना बन रहा है यह विद्यालय

निमाज/पाली. पाली जिले के निमाज कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग 112 पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालियों की बाढ़ में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बार फिर विद्यालय में कमरे और रसोईघर के ताले तोड़ सामग्री चुरा कर ले गए अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नही लगा हैं। संस्था प्रधान डूंगाराम गहलोत और अध्यापक जगदीश जोगावत ने गुरुवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर पाया कि विद्यालय के कमरे और रसोईघर के ताले टूटे हुए थे।

अज्ञात चोर रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और गैस का चूल्हे के साथ अन्य सामान भी चुरा कर ले गए। फिलहाल चोरों का कोई भी सुराग हाथ नही लगा। विद्यालय में लगातार चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगो मे भी भय व्याप्त हो गया हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इस विद्यालय में करीबन ढाई वर्षो के अंतराल में आठ बार चोर विद्यालय के ताले तोड़ पोषाहार, सामग्री के साथ लाखो के सामान की चोरी कर गए। पिछले छः जुलाई को चोरो ने कागज की रद्दी में आग लगा कर उसकी रोशनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और हजारो का सामान पार कर ले गए। दो वर्ष पूर्व तो चोरो ने चोरी करने के बाद प्रधानाध्यापक कक्ष में आग लगा दी, जिससे तीन कंप्यूटर सेट के साथ कमरे में रखा हजारों का कीमती सामान और कागजात जलकर राख हो गए। विद्यालय में पिछली बार हुई चोरी की वारदातों में हर बार पोषाहार सामग्री की चोरी से सबक लेते हुए विद्यालय प्रशासन ने पोषाहार सामग्री पीईईओ कार्यालय में ही रखवा दी, जिससे पोषाहार सामग्री बच गई साथ ही साथ अक्षय पेटिका भी चोरी होने से बच गई।

Read more : राजस्थान में इस जगह हाे सकती है मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शाही शादी

Read more : पत्नी की जुदाई में बना ‘वीरू‘! कार पर चिपकाया ‘लुटेरी दुल्हन‘ और मोबाइल टावर पर चढ़ खूब किया हंगामा, Photos