
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने आठवीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 6-3,6-7, 6-3 से हराकर पहली बार वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब पहली बार जीत लिया। बार्टी का यह दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। फाइनल एक घंटे 56 मिनट में जीतने वाली बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी हैं।
इसके अलावा ओपन युग में चौथी ऐसी खिलाड़ी बनी हैं जिसने 2011 में जूनियर विम्बलडन खिताब के बाद सीनियर खिताब भी जीता है इससे पहले यह उपलब्धि एन जोंस ,मार्टिना ङ्क्षहगिस और एमिली मॉरेस्मो को हासिल थी। बार्टी को यह कामयाबी गुलागोंग की 1971 में पहली विम्बलडन सफलता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिली है। वर्ष 2012 के बाद पहली बार खेले गए तीन सेटों के $फाइनल में बार्टी ने शानदार शुरुआत की और पहले 14 अंक जीतते हुए चार गेम लगातार जीत लिए। वह दूसरे सेट में 3-1 से आगे थीं और 6-5 के स्कोर पर जीत के लिए सर्विस कर रही थीं।
02 ग्रैंड स्लेम खिताब जीता बार्टी ने अपने कॅरिअर का, इससे पहले २०१९ में फ्रेंच ओपन जीता था
02 महिला खिलाड़ी बनीं बार्टी, नंबर एक स्थान पर रहते हुए विंबलडन खिताब जीतने वाली, इससे पहले सेरेना (२०१६) हैं
02 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी बार्टी ये खिताब जीतने वाली, इससे पहले १९८० में इवान गुलागोंग ने ये उपलब्धि हासिल की
Published on:
11 Jul 2021 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
