11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में रेप के आरोपी की मेडिकल जांच हुई तो निकली महिला, पुलिस भी चौंकी

राजस्थान में पुलिस के सामने चौंकाने वाला केस सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
police.jpg

जयपुर। राजस्थान में पुलिस के सामने चौंकाने वाला केस सामने आया है। जिसमें पुलिस ने रेप के आरोपी को पकड़ा। लेकिन बाद में मेडिकल जांच में आरोपी महिला निकली। मामला सिरोही जिले का है। जहां महिला पुलिस थाने में एक नाबालिग लड़की ने जिस लड़के पर अपरहण कर 2 दिन तक रेप करने का आरोप लगाया, पुलिस गिरफ्त में आने पर उसने कहा कि वह रेप कर ही नहीं सकती, क्योंकि वह लड़की है। इस पर पुलिस ने उसकी मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई, तो उसकी बात सच निकली। आरोपी ने बताया कि वह 3 साल के बच्चे की मां है।

यह भी पढ़ें: जानिए : राजस्थान में भगवान से शादी करने वाली युवती की लाइफ स्टाइल..

महिला पुलिस थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर माया पंडित ने बताया कि महिला पुलिस थाने में गत 28 नवंबर को एक नाबालिग लड़की ने मामला दर्ज कर बताया कि एक युवक उसका अपहरण कर ले गया और 2 दिन अपने साथ रख बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने पूछताछ में बताया कि वह उस लड़की को लेकर जरूर गया था।

यह भी पढ़ें : जयपुर में इस होटल में महिला का ड्रामा, रात को करती थी ये काम..जिसे देख भड़का मालिक..

लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया, क्योंकि वह लड़का नहीं लड़की है। थानाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखते हुए मेडिकल बोर्ड से जांच के लिए कहा। गाइनो स्पेशलिस्ट सहित चार अन्य डॉक्टरों की टीम ने आरोपी युवक की जांच शुरू की। जांच में बताया गया कि आरोपी लड़का नहीं, महिला है। करीब 3 साल पहले वह एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म का मामला झूठा पाया।