10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
महिला के साथ लो फ्लोर बस में मारपीट करने वाले का ये हुआ अंजाम…देखिए
Play video

महिला के साथ लो फ्लोर बस में मारपीट करने वाले का ये हुआ अंजाम…देखिए

महिला के साथ लो फ्लोर बस में मारपीट करने वाले का ये हुआ अंजाम...देखिए
Google source verification

लोे फ्लोर बस में महिला के साथ मारपीट करने वाले ड्राइवर का वीडियो वायरल होने के बाद जेसीटीसीएल ने कार्रवाई करते हुए उस ड्राइवर को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। वहीं राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए उस ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराने की बात कही.

यह है घटना
गुरुवार रामबाग सर्किल पर अजमेरी गेट की तरफ से आ रही 9ए नंबर की बस के ड्राइवर ने बस में मौजूद एक महिला को बैल्ट से जमकर मारा। वायरल हुए वीडियो में ड्राइवर महिला के साथ गालीगलौच भी करता नजर आ रहा था। वहीं बस यात्रियों से खचाखच भरी होने के बाद भी किसी ने उस महिला को बचाने की और ड्राइवर को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो में चालक महिला के लात मारते हुए भी दिख रहा है। इसके बाद चालक ने महिला को बस से उतार दिया। हांलाकि महिला पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह बस में जेब काट रही थी।

यह कहना है इनका
जेसीटीएसएल के सीईओ ने मामले की निन्दा करते हुए कहा की इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को ड्राइवर और बस कंडेक्टर को ऑफिस में तलब भी किया गया है। -सुरेश ओला, सीईओ, जेसीटीएसएल

यह कहना है इनका
महिला के साथ दिन दहाड़े हुए अमानवीय व्यवहार पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने रोड़वेज के अधिकारियों से बात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया की राजधानी में इस तरह की घटना होना बेहद शर्मनाक है। लेकिन जो दोषी है उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। -सुमन शर्मा ,अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़