7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मां को बचाने बेटा भी कूद गया कुएं में, दोनों की मौत

कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से महिला कुएं में गिर गई। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा उसका बेटा मां को बचाने के लिए कुएं में कूद गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Mar 06, 2022

चाकसू थाना इलाके में कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से महिला कुएं में गिर गई। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा उसका बेटा मां को बचाने के लिए कुएं में कूद गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने चाकसू में दोनों के शव को रखवाया है जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा।

थानाप्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि शक्करखावदा निवासी सोना देवी प्रजापत (50) पत्नी रामकिशोर प्रजापत रविवार सुबह अपने बेटे गिर्राज के साथ काम कर रही थी। काम करने के दौरान वह कुएं से पानी लेने गई थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गई। तेज आवाज आने पर बेटा गिर्राज कुए के पास पहुंचा तो मां कोे कुएं में देखकर वह भी उसे बचाने कुएं में कूद गया।

बताया जा रहा है कि कुएं की गहराई अस्सी फीट और उसमें तीस फीट तक पानी भरा हुआ हैं। इसी दौरान खेत में काम कर रहे और लोगों का ध्यान गया तो वह उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मदद के लिए बुलाया। टीम ने मौके पर जाकर मां बेटे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि सोना देवी का घर खेत से महज पांच सौ मीटर दूरी पर ही हैं। मां बेटा दोनों सरसों को काटने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद गांव के लोगों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़