1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नर के साथ मिलकर सास को मारने वाली बहू और किन्नर का अब ये राज आया सामने

किन्नर की मेडीकल जांच में डॉक्टरों के उड़े होश, सामने आई ये नई बात...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 03, 2019

kinnar

जयपुर।

सुभाष चौक थाना क्षेत्र में वृद्धा बीना शर्मा की हत्या और लूट करने वाला किन्नर नहीं बल्कि किन्नर के वेश में पुरुष था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी की मेडिकल जांच कराई तो चौंक गई। चिकित्सकों ने बताया कि यह तो पुरुष है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि किन्नर के वेश में उसने कहीं अन्य वारदात तो नहीं की हैं।

किन्नर सुरजीत के साथ भाग भी गई थी पूजा
गौरतलब है कि बीना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) निवासी ‘किन्नर’ सुरजीत उर्फ सुनीता (25) और मृतका की बहू पूजा (24) को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी सुरजीत कोई काम नहीं करता था। वह मुरादाबाद से जयपुर आ गया। यहां सुरजीत का पूजा से संपर्क हुआ और वह किन्नर बनकर उसके घर में किराए से रहने लगा। सालभर पहले पूजा सुरजीत के साथ भाग भी गई थी। बाद में पूजा का पति समझा-बुझाकर उसे आमेर क्षेत्र से वापस ले आया था। सुरजीत किन्नर वेश में किन्नरों के बीच बेधडक़ रहता और कई जगह बधाई गाने भी जाता था।

और भी पुरुष रह रहे हैं किन्नर बनकर
आरोपी सुरजीत और पूजा को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पूछताछ में सुरजीत ने बताया, जयपुर में उसकी तरह 3-4 अन्य पुरुष भी किन्नर बनकर रह रहे हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों की तस्दीक करने में जुटी है।

आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में हाल ही हुए बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में ही सुलझा ली थी। मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर मनोज कुमार ने बताया कि बहू ने ही सास की हत्या की थी। अपने किन्नर मित्र के साथ बहू ने हत्या के बाद सास के जेवर चेारी कर लिए थे। मृतका बीना देवी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला थी जिसका बेटा संजय उर्फ बबली तथा उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ पूजा अपने दो बच्चों के साथ मृतका के साथ उसके रह रहे थे। मृतका एक कपडे फैक्ट्री में काम करती थी जो तबियत खराब होने तथा रविवार का दिन होने के कारण घर पर ही थी। मृतका का पुत्र संजय पोलियोग्रसित है जिसका विवाह तीन साल पहले अल्मोडा उत्तराखण्ड निवासी प्रियंका नेगी उर्फ पूजा से हरिद्वार में हुआ। पूजा का पूर्व विवाह एक दीपक नाम के युवक से हुआ था परन्तु जिसकी अकाल मृत्यु होने पर प्रियंका नेगी उर्फ पूजा का विवाह मृतका के पुत्र संजय से हुआ।

Story Loader