23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो में कांट-छांट कर महिला को किया ब्लैकमेल, जान से मारने की धमकी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
selfi

जयपुर। परिचित संग सेल्फी खिंचवाना एक महिला को भारी पड़ गया। फोटो में कांट-छांट कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित ने महिला को उसके बच्चे व पति को जान से मारने की भी धमकी दी। इस पर पीडि़ता ने सिंधी कैम्प थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार कांति नगर निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि एक दिन उसका परिचित प्रियंस घर पर आया और उसके साथ उसने सेल्फी ले ली। इसके बाद आरोपित उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे तंग आकर पीडि़ता ने सारी आपबीती अपने पति को बताई।

महिला ने पति ने प्रियंस को समझाया। इसके बाद आरोपित ने महिला को उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग