
राजस्थान में फिर काटा महिला का गला, बदमाशों ने किया मर्डर
जयपुर। जोधपुर में दो दिन पहले महिला की गला काटकर हत्या की गई। मामला थमा भी नही था कि फिर एक महिला की गला काटकर बदमाशों ने हत्या कर डाली। दूसरा मामला बीकानेर जिले का है। मामले के अनुसारबीकानेर-श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित आरसीपी कॉलोनी के मुख्य द्वार से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सोमवार देर रात एक महिला का शव मिला है। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम अब छानबीन में जुट गई है।
देर रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक महिला का शव कॉलोनी में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का गला कटा हुआ था और मुंह पूरी तरह खून से सना हुआ था। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। जहां शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके फोटो थानों में भेजे हैं। महिला की उम्र करीब पैंतीस साल के आसपास प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर शालिनी बजाज भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि मृतका के साथ ही हत्या करने वालों की जानकारी मिल सके। अब तक पुलिस काे कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
Published on:
26 Dec 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
