20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्रम से महिला अचानक हुई गायब, मची अफरा-तफरी

जामडोली के अपना घर वृद्ध आश्रम से एक महिला अचानक गायब हो गई। जिससे आश्रम प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई है। प्रबंधन ने पुलिस से महिला को बरामद करने की गुहार भी लगाई है। अपना घर वृद्ध आश्रम में 2015 से मानसिक रूप से कमजोर महिला निवास कर रही थी...

1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Mar 27, 2020

Woman

Woman

जयपुर। राजधानी जयपुर के जामडोली के अपना घर वृद्ध आश्रम से एक महिला अचानक गायब हो गई। जिससे आश्रम प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई है। प्रबंधन ने पुलिस से महिला को बरामद करने की गुहार भी लगाई है। अपना घर वृद्ध आश्रम में 2015 से मानसिक रूप से कमजोर महिला निवास कर रही थी, जो रात के समय किसी को बताए बिना ही आश्रम से चली गई। रात भर आश्रम प्रबंधन ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसकी प्राथमिकी आश्रम की कार्यालय प्रभारी सोनम राजपूत ने कानोता थाने में दर्ज कराई है।

इधर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आश्रम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी महिला को जयपुर शहर के अलावा आगरा रोड से लेकर दौसा तक उसे तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका पता नहीं चला है। महिला मानसिक रूप से भी कमजोर है, जिससे भी प्रबंधन परेशान है।


ये भी पढ़ें :—
जान-पहचान वाला ही चकमा देकर घर से सामान चुरा ले गया
जयपुर में जान-पहचान का एक जना ही चकमा देकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे गया। अब पीडि़त ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराके सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर कॉलोनी सांगानारे में दिशांत पुत्र रोशनलाल बैरवा रहता है, जिसके मकान पर कुछ लोगों का आना-जाना रहता था। दिन के समय बुद्दी प्रकाश नाम का युवक उसके पर घर आया था। वह उससे बात करने लगा। इसी दौरान चकमा देकर आरोपी घर से एलईडी व सहित अन्य सामान चुरा कर ले गया। पीड़ित को पता चलने पर सामान की मांग की गई तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित दिशांत बैरवा ने आरोपी बुद्दी प्रकाश के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि आरोपी चकमा देकर घर से एलईडी व अन्य सामान चुरा कर ले गया।