जेएनयू विवाद को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर देशद्रोहियों का पुतला फूंका। मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रलेखा कलासुआ के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट के समीप एकत्र हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल के सान्निध्य में पुतला जलाया। इस दौरान पूर्व सभापति सुशीला भील, महामंत्री रीटा कुंवर, राजकुमारी प्रजापत, चन्द्रकान्ता सुथार, ज्योति शर्मा, माया सुथार, पार्षद नीता चौबीसा, नीलू रोत, किरण यादव, आशा राठौड़ सहित भाजपा व युवा मोर्चा पदाधिकारी भी मौजूद थे।
हथाई. भाजपा युवा मोर्चा देवसोमनाथ मण्डल ने अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार के नेतृत्व में दोवड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फंूका। भाजपा महामंत्री शांतिलाल पण्ड्या, किसान मोर्चा महामंत्री बहादुर पाटीदार, मण्डल प्रभारी शंकरलाल रोत, महामंत्री शांतिलाल सुथार आदि शामिल हुए।