
सम्मेलन की शुरुआत आर्च के छात्रों द्वारा 'ओपन डे' प्रदर्शनी के साथ हुई

गायत्री राठौर, प्रमुख सचिव, पर्यटन, कला और संस्कृति, राजस्थान ने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए 25 महिलाओं को चेंज-मेकर लीडरशिप अवार्ड 2023 से पुरस्कृत किया

इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने डिजाइनिंग के काम का प्रदर्शन किया और एक बाजार का सह-निर्माण किया, जहां नवोदित स्टार्टअप्स ने अपने स्टॉल लगाए और अपनी कृतियों को प्रदर्शित किया

इस अवसर पर छात्रों द्वारा एक रंगारंग फैशन शो भी पेश किया गया जिसमे वर्ष भर तैयार किये गए कलेक्शन सम्मलित थे

वाइटल वॉयस ग्लोबल पार्टनरशिप्स (वीवीजीपी) में इश्यू एडवोकेसी की उपाध्यक्ष मनीरा अल्वा ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और उपलब्धि हासिल करने वाली लड़कियों और विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया

25 लीडरशिप पुरस्कारों के साथ, डब्ल्यूएमएफ ने महिलाओं और छात्रों को ग्रासरूट लीडरशिप अवार्ड्स, यंग अचीवर अवार्ड्स और गर्ल पावर अवार्ड्स से भी पुरस्कृत किया