6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women Safety: सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, महिलाओं को लूटने वाला कैब चालक गिरफ्तार

Awareness news: अकेली महिलाओं का शिकारी गिरफ्तार, बाइक कैब में रचता था लूट की साज़िश, पेट्रोल का बहाना, चाकू की धमकी और फिर लूट, खुला बाइक लुटेरे का राज।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jun 10, 2025

अकेली महिलाओं का शिकारी गिरफ्तार, बाइक कैब में रचता था लूट की साज़िश। फोटो- एआई।

अकेली महिलाओं का शिकारी गिरफ्तार, बाइक कैब में रचता था लूट की साज़िश। फोटो- एआई।

Bike Robbery: जयपुर। महिलाएं सावधान! अकेले सफर करते वक्त थोड़ी सी असावधानी बड़ा नुकसान कर सकती है। जयपुर शहर के करधनी थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जो बाइक कैब चालक बनकर अकेली महिलाओं को कम किराए का झांसा देता और फिर सुनसान जगह पर लूटपाट कर फरार हो जाता।

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है और जेल में उसकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। दरअसल, 20 मई को सुमन कंवर नामक महिला ने रिपोर्ट दी थी कि वह सीकर के खुड़ी गांव से जयपुर लौटी थी। चौमूं पुलिया पर बस से उतरने पर एक बाइक चालक ने 80 रुपए में घर छोड़ने की बात कही। रास्ते में आरोपी ने पेट्रोल भरवाने का बहाना बनाकर बाइक रोकी और चाकू दिखाकर महिला का बैग लूट लिया।


यह भी पढ़ें: Housing Scheme: सुनहरा मौका, JDA और आवासन मंडल की योजनाओं में प्लॉट्स और फ्लैट्स के लिए आवेदन के अंतिम दिन नजदीक”

बैग में चांदी की पायजेब, दो जोड़ी कड़े, चार सिक्के, ₹2500 नकद और कपड़े थे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा।

यह वारदात एक चेतावनी है—यदि आप अकेले सफर कर रही हैं तो अनजान लोगों पर भरोसा करने से पहले दो बार सोचें। हमेशा अधिकृत टैक्सी सेवा या जानकार के साथ ही यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें: Farmers Welfare: किसानों की आय बढ़ाने का नया मंत्र, अब नहीं बिकेंगे नकली बीज और उर्वरक, सरकार ने कसी नकेल