
CM Gehlot Free Smartphone: इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत स्मार्ट फोन लेने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ केन्द्रों पर देखने को मिल रही है। शनिवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बनीपार्क केन्द्र पर सुबह आठ बजे से ही महिलाओं की कतार लग गई। केन्द्र का गेट जैसे ही खुला तो कतार में लगी महिलाओं की भीड़ अनियंत्रित हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी। हालात ऐसे हो गए कि यहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बल प्रयोग के कारण अफरा-तफरी मच गई और कुछ महिलाएं गिरने से चोटिल भी हो गई। बाद में कतार लगाकर महिलाओं को केन्द्र में प्रवेश कराया गया।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot की फ्री स्मार्टफोन योजना का अब तक नहीं मिला लाभ तो सरकार देगी ये गारंटी कार्ड
ये ऐसे प्रभारी, जिन्हें घटना का पता ही नहीं
महिलाओं पर हुए बल प्रयोग की घटना से केन्द्र प्रभारी गौरव बांकावत बेखबर रहे। राजस्थान पत्रिका संवाददाता ने जब उनसे घटना की जानकारी मांगी तो वे बोले कि उन्हें तो इस घटना का पता ही नहीं है। उन्होंने मोबाइल लेने आने वाली महिलाओं पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि कई महिलाएं बिना सूचना ही केन्द्र पर आ जाती हैं जिससे व्यवस्था बिगड़ जाती है। बांकावत ने कहा कि जिन महिलाओं को मोबाइल दिया जाता है, उन्हें अलग-अलग समय पर बुलाया जाता है।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने जारी की लिस्ट, जानिए कब और कहां मिलेगा आपका फ्री स्मार्टफोन
Published on:
3 Sep 2023, 9:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.