
रोडवेज के बाद अब मेट्रो ने भी दिया बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर कर सकेंगी निशुल्क यात्रा
जयपुर. रक्षाबंधन ( Raksha-bandhan Festival 2019 ) के अवसर 15 अगस्त ( 15 August ) को रोडवेज के बाद अब जयपुर मेट्रो ट्रेन ( jaipur metro train ) ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षा बंधन पर महिलाएं और बालिकाएं मेट्रो ट्रेन से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मेट्रो ने राजस्थान रोडवेज ( Rajasthan Roadways ) की तर्ज पर पहली बार महिलाओं को यह सौगात दी है। इसके अलावा शहर में संचालित लो फ्लोर बसों ( Low floor buses ) में भी महिलाओं के लिए यह सुविधा रहेगी
इससे पहले रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क ( free travel for women in Bus ) बस यात्रा की सौगात दी। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार राजस्थान रोडवेज द्वारा बसों में राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलध कराई जाएगी। निशुल्क बस यात्रा के लिए रोडवेज ने अग्रिम आरक्षण की सुविधा दी है।
रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशभर में महिलाओं व बालिकाओं को राजस्थान रोडवज द्वारा संचालित सभी साधारण और एसप्रेस बसों में (वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचािलत बसों को छोड़कर ) राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलध कराई जाएगी। बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी।
राखियों से सज गए बाजार
भाई औरर बहन के प्यार के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन को लेकर जयपुर के बाजारों ( jaipur market ) की रौनक बढ़ती जा रही है। रंग बिरंगी राखियों से बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। राखियां खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ खूब देखी जा रही है।
राखी ( Rakhi ) के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन मांगती है। भाई काे राखी बांधने के बाद बहन उसके माथे पर तिलक लगाकर आरती करती है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक, ऐसा करने से भाई-बहन का रिश्ता अटूट हो जाता है।
Published on:
13 Aug 2019 06:48 pm
