टोंक रोड पर शिवदासपुरा में सितंबर 2023 में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसे मार्च 2025 तक पूरा करना था, लेकिन अभी तक 80 फीसदी ही काम हो पाया है। 50 बेड के अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। मोर्चरी, किचन व स्टाफ क्वाटर्स का निर्माण भी कर लिया गया है। अब इनकी फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। अस्पताल में एक फाउंटेन भी बनाया जा रहा है।