2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिनटों के व्यायाम से बढ़ाएं जीवन के साल

एक नए शोध में यह पाया गया है कि दिनभर में 13 मिनट का व्यायाम जीवन प्रत्याशा को तीन वर्षों तक के लिए बढ़ा सकता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Sep 14, 2019

एक नए शोध में यह पाया गया है कि दिनभर में 13 मिनट का व्यायाम आपकी जीवन प्रत्याशा को तीन वर्षों तक के लिए बढ़ा सकता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि लोगों को जिम में घंटों बिताने की कोई आवश्यकता नहीं है। शोध में दुनियाभर के लगभग डेढ़ लाख लोगों को शामिल किया गया था। कंपनी ने पाया कि निष्क्रिय लोग जो पहले एक सप्ताह में 30 मिनट से कम गतिविधि करते थे जब उन्होंने एक वर्ष की अवधि में प्रत्येक सप्ताह 90 मिनट का व्यायाम किया तो उनकी जीवन प्रत्याशा में तीन वर्ष की वृद्धि हुई। दिन के किसी भी 13 मिनट व्यायाम करना एक शॉर्ट बाइक राइड या शॉर्ट जॉगिंग के बराबर हैं। निष्क्रिय लोग जिन्होंने अपने व्यायाम के स्तर को सप्ताह में तीन घंटे या 25 मिनट तक बढ़ाया उनकी जीवन प्रत्याशा में चार साल की वृद्धि देखी गई। स्वस्थ रहने के लिए 19 से 64 वर्ष की आयु के वयस्कों को रोजाना सक्रिय रहने की कोशिश करनी चाहिए और हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मध्यम एरोबिक एक्टिविटी जैसे साइकिल चलाना या तेज चलना आदि का अभ्यास करना चाहिए। ये व्यायाम आपकी सभी प्रमुख मांसपेशियों (पैरों, पीठ, पेट, छाती, कंधों और बाहों) को एक्टिव बनाते हैं। नियमित व्यायाम से आपकी बॉडी में ब्लड का फ्लो बना रहता है और आप एक्टिव बने रहते हैं। इससे आपको आए दिन होने वाली थकान से भी छुटकारा मिलता है। नियमित व्यायाम आपको गहरी नींद भी प्रदान करता है। वर्कआउट आपके एक्सेस बॉडी फैट को भी कम करता है जिससे एपीयरेंस बेहतर होने पर आपको कॉन्फिडेंस का अहसास होता है। व्यायाम से आपको तनाव में राहत मिलती है जिससे आप खुशी का अनुभव करते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि निष्क्रियता वजन बढ़ाने और मोटापे का एक प्रमुख कारक है। वजन घटाने पर व्यायाम के प्रभाव को समझने के लिए वर्कआउट और कैलोरी बर्न के बीच के संबंध को समझना जरूरी है। शरीर तीन तरीकों से ऊर्जा खर्च करता है भोजन को पचाना, व्यायाम करना और दिल की धड़कन व सांस लेने जैसे शरीर के कार्यों को बनाए रखने के लिए। यही वजह है कि डॉक्टर व्यायाम को डेली रूटीन में अपनाने की सलाह देते हैं।