scriptWorld Environment Day:announcements can made today in Rajasthan environmental protection on this theme | World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई घोषणाएं, इस थीम पर मनाया जा रहा है 'विश्व पर्यावरण दिवस' | Patrika News

World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई घोषणाएं, इस थीम पर मनाया जा रहा है 'विश्व पर्यावरण दिवस'

locationजयपुरPublished: Jun 05, 2023 08:01:48 am

Submitted by:

Navneet Sharma

World Environment Day 2023: लगातार हो रहे मौसमी बदलाव और अप्राकर्तिक परिवर्तन को रोकने व सुधार के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है।

World Environment Day 2023
World Environment Day 2023

World Environment Day 2023: राजस्थान समेत पूरे विश्व में आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल पर्यावरण में लगातार हो रहे मौसमी बदलाव और अप्राकर्तिक परिवर्तन को रोकने व सुधार के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस की संकल्पना की गई थी, और इसी को लेकर आज पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। आज के दौर में जहां बिगड़ते जनजीवन और पर्यावरण में हो रहे असुंतलित बदलाव की वजह से देशभर के मौसम में बदलाव होने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण इस दफा जून में हो रही बारिश है। गर्मी में भी लगातार बारिश पर्यावरण को हो रहे नुकसान की तरफ साफ इशारा कर रही है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.