15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार ने मानसरोवर में निकाली व्यसन मुक्ति रैली

जयपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जनजागरण रैली के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागृत किया। गायत्री परिवार की ओर से मानसरोवर, दुर्गापुरा, मुरलीपुरा में व्यसन मुक्ति रैली निकाल कर नशा मुक्त बनने […]

Google source verification

जयपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जनजागरण रैली के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागृत किया। गायत्री परिवार की ओर से मानसरोवर, दुर्गापुरा, मुरलीपुरा में व्यसन मुक्ति रैली निकाल कर नशा मुक्त बनने का संदेश दिया। मानसरोवर के किरणपथ में निकली रैली में कार्यकर्ता हाथों में नशा छोड़ो परिवार जोड़ो, टीबी-कैंसर मौत की सीढ़ी बंद करो ये गुटका-बीड़ी, गांजा-भांग शराब तंबाकू तन-मन-धन के ये सब डाकू जैसे नारे लिखी तख्तियां थामें गुजरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से ना सिर्फ नशे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया, बल्कि झोली फैलाकर लोगों से उनकी बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गांजा, चिलम, गुटखा, शराब दान स्वरूप मांगा। साथ ही उन्हें गायत्री मंत्र का उच्चारण करवा कर नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, वाटिका, कालवाड़, किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र पर नशा मुक्ति प्रदर्शनी, विचार संगोष्ठी सहित अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़