
राजधानी जयपुर में लेखक चेतनानंद की पुस्तक स्वयं की खोज का विमोचन दिल्ली रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में हुआ। पुस्तक का उद्देश्य भौतिकता से परे अलौकिक और आत्मिक खोज की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। पुस्तक में आत्मबोध, ध्यान और उच्च चेतना की अवधारणाओं को सरल और सुलभ तरीके से समझाया गया है।
लेखक ने पुस्तक में यह बताने का प्रयास किया गया है कि कैसे एक व्यक्ति भौतिक संसार से बाहर जाकर आत्मिक शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है। इस पुस्तक में स्वयं की खोज यात्रा को गहराई से समझाया गया है, जो पाठकों को अपने आंतरिक संसार से जुडऩे का अवसर प्रदान करेगी।
विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर नवलकिशोर दास, विष्णुदास महाराज, वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी, आरएसएस प्रचारक दिनेश सिंह, कांग्रेस नेत्री गायत्री देवी के साथ ही कई गणमान्य और बुद्धिजीवी व्यक्ति भी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने पुस्तक के विषय पर विस्तार से चर्चा की और इसकी सकारात्मक प्रभावशीलता की सराहना की।
Published on:
20 Nov 2024 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
