
जयपुर.लॉकडाउन में दिगंबर जैन मुनियों और आर्यिकाओं के आहवान पर रविवार को जैन समाजबंधुओं ने घरों में रहकर कोरोना वायरस से निजात और विश्व शांति की कामना हेतु सामूहिक णमोकर मंत्र के पाठ किए। जैन सोशल ग्रुप गोल्ड के सदस्यों ने 12 घंटे का णमोकार मंत्र का जाप अपने—अपने घरों में किया। संस्था अध्यक्ष राकेश गोधा, उपाध्यक्ष राजकुमार बैद ने जानकारी दी।
दिगंबर जैन महासमिति मानसरोवर द्वितीय संभाग के अंतर्गत एसडीसी इकाई की अध्यक्ष डॉ सोनाली ठोलिया के संयोजन में भी पाठ किए। दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नवीन सेन जैन, राजस्थान अंचल की महिला प्रकोष्ठ मंत्री शशी सेन जैन ने सदस्यों का मनोबल बढ़ाया।
जैन युवा महिला फैडरेशन जनता कॉलोनी ने 13 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का जाप का समापन किया। फेडरेशन अध्यक्ष सुनीला गंगवाल ने बताया कि समापन पर पंच परमेष्ठी भगवान की आरती अपने—अपने घरों पर सामूहिक रूप से की गई।
वीर सेवक मंडल की ओर से अध्यक्ष महेश काला एवं मंत्री भानु छाबड़ा के नेतृत्व में पाठ किए।
जैन सोशल ग्रुप कैपिटल के सदस्यों ने सुबह आठ बजे से 12 घंटे के पाठ किए। अध्यक्ष नवीन नलिनी जैन ने दीप प्रज्जवलन किया। वहीं महामंत्र का जाप सूर्यप्रकाश छाबड़ा ने किया।
Published on:
03 May 2020 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
