13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार सेंध मारकर घुसे चोर

रंगबाड़ी योजना निवासी थर्मल में एक्सईएन  के मकान में सप्ताह में दूसरी बार चोरी हो गई। इस बार चोर दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसे। नगर निगम में विधि अधिकारी राजीव कुमार गर्ग ने बताया कि उनके भाई प्रमोद कुमार गर्ग के मकान में फिर चोरी हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

रंगबाड़ी योजना निवासी थर्मल में एक्सईएन के मकान में सप्ताह में दूसरी बार चोरी हो गई। इस बार चोर दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसे। नगर निगम में विधि अधिकारी राजीव कुमार गर्ग ने बताया कि उनके भाई प्रमोद कुमार गर्ग के मकान में फिर चोरी हो गई।

प्रमोद इलाज के लिए उनके घर रह रहा है। सूना मकान होने से चोर आए दिन मकान में चोरी कर रहे हैं। 9 जनवरी को भी मकान में चोरी हुई थी।

इस बार चोर दीवार में सेंधमार कर अन्दर घुसे। चोर कमरे से काफी सामान ले गए। चोरों ने पूरा सामान भी बिखेर दिया। सामान क्या चोरी हुआ, अभी इसका पता नहीं चला है। गर्ग ने इस सम्बंध में थाने में रिपोर्ट दी है।