17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2023 : जानिए कब चली थी राजस्थान में पहली वंदे भारत ट्रेन, एक क्लिक में देखें 2023 की झलकियां

Year Ender 2023 : तमाम तरह की यादों के साथ साल 2023 जल्द ही विदा होने वाला है। दूसरी ओर, साल 2023 राजस्थान के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस साल प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इतिहास में दर्ज हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
vande_bharat_train.jpg

Year Ender 2023 : तमाम तरह की यादों के साथ साल 2023 जल्द ही विदा होने वाला है। दूसरी ओर, साल 2023 राजस्थान के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस साल प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इतिहास में दर्ज हो गईं। प्रस्तुत है देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या 13 करोड़ के पार होने समेत अन्य पर्यटन से जुड़े विषयों की झांकी-

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सहभागिता
18-01-23
मैड्रिड में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेले में प्रदेश ने सहभागिता की। मकसद था ‘पधारो म्हारे देश’ के जरिए विदेशी सैलानियों को यहां आने के लिए आमंत्रित करना।

राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट
16.01.2023
अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट का आयोजन जयपुर में किया गया। यह टूर्नामेंट 22 जनवरी 2023 तक चला।

सांभर फेस्टिवल में झूमे सैलानी
17-02-2023
सांभर लेक पर 17 से 19 फरवरी तक सांभर फेस्टिवल-2023 का आयोजन। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जयपुर के मशहूर सिटी पार्क में ‘रोज शो’
26.02.2023
द रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान ने जयपुर के मशहूर सिटी पार्क में 48वें ‘रोज शो’ का आयोजन किया। इसमें गुलाब की 500 से अधिक किस्में प्रदर्शित की गईं।

जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल
18-03-2023
जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल में देश-विदेश के कलाकार शामिल हुए। इसमें नाटकों का प्रदर्शन और प्रतिदिन नाट्य कला पर मंथन भी हुआ।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023 : 5G से लेकर दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास तक... जब देशभर में छा गया था राजस्थान

प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ
12.04.2023
वंदे भारत ट्रेनों ने पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रेल-संपर्क में सुधार का काम किया। यात्रियों का समय भी बचाया।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023 : राजस्थान में जब जिंदा जल गए थे 5 लोग, जानिए बड़े सड़क हादसों के बारे में


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग