28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yoga Mahotsav 2023: नेता और मंत्री के साथ हजारों ने किया सेहत के लिए योग

राज्यपाल कलराज मिश्र व कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद, सीकर रोड स्थित भवानी शिक्षा निकेतन में हुआ योग महोत्सव, 21 जून को मनाया जाएगा अंतर राष्ट्रीय योग दिवस

2 min read
Google source verification
Yoga Mahotsav 2023: नेता और मंत्री के साथ हजारों ने किया सेहत के लिए योग

Yoga Mahotsav 2023: नेता और मंत्री के साथ हजारों ने किया सेहत के लिए योग

जयपुर। राजधानी जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी शिक्षा निकेतन में आज विशाल योग महोत्सव का आयोजन हुआ। योग में हजारों स्कूली छात्रों व अन्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणवाल, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

21 जून को देश व दुनियाभर में अं तर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले 100 दिन का योग महोत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर में 50 दिन पहले योग महोत्सव मनाया जा रहा है। भवानी शिक्षा निकेतन के खेल मैदान में सुबह 6 से 8 बजे तक योग महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें योग के अलग अलग आसन व क्रियाएं हुई। इस दौरान सभी ने योग का आनंद लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आज योग को देशभर में ही नहीं, अपितु दुनियाभर में अपनाया जा रहा है। कई देशों में योगा की ताकत को माना गया है। योग करने से शरीर निरोगी रहता है। कोरोनाकाल के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन उस दौरान घर घर में लोगों ने योग को अपनाया। योग करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिसकी वजह से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। आज भारत देश में योग का बहुत महत्व है। इसके साथ ही अब दुनियाभर के कई देशों में योग का महत्व बढ़ने लगा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणवाल ने कहा कि मैं आप सभी योग महोत्सव की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि अंतर राष्ट्रीय योग दिवस में अब 50 दिन बाकी रहे है। जयपुर में विशाल योग महोत्सव से काउंटडाउन शुरू हो गया है। सोणवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की वजह से आज योग को दुनियाभर में लोग अपना रहें है। 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता रहा है, जो एक ऐतिहासिक इवेंट बन चुका है। इसे राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर मनाने को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता रहा है। इस वर्ष के आईडीवाई-2023 पर आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्र में कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन अपने आप में एक नायाब उपलब्धि होगी।

केंद्रीय मंत्री सोणो वाल ने कहा कि योग महोत्सव से प्रत्येक राज्य में आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण आबादी को जोडऩे का प्रयास होगा। एक आयुष ग्राम दो-तीन गांवों का एक समूह होगा और इसमें औसतन 3 हजार से अधिक आबादी शामिल होगी। चिन्हित गांवों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर विशेष प्रशिक्षण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ताकि प्रत्येक आयुष ग्राम 21 जून को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहे। ग्रामीणों इलाकों में योग का संदेश पहुंचाने के लिए कम्यूनिटी रेडियो नेटवर्क का उपयोग करते हुए देश के 2 लाख से अधिक गांवों में सीवाईपी प्रशिक्षण के लिए इस वर्ष सामान्य सेवा केंद्रों के नेटवर्क का भी उपयोग किया जाएगा। योग महोत्सव में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद दीया कुमारी, जयपुर हेरिटेज मेयर सौम्या गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Story Loader