5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी जा सकते हैं राजभवन, देख सकते हैं संविधान पार्क

— राजभवन की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं अप्लाई— अकेले भी जा सकते हैं और ग्रुप को भी लेकर जा सकते हैं

less than 1 minute read
Google source verification
आप भी जा सकते हैं राजभवन, देख सकते हैं संविधान पार्क

आप भी जा सकते हैं राजभवन, देख सकते हैं संविधान पार्क

जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में संविधान पार्क के भ्रमण के लिए ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का बटन दबाकर लोकार्पण किया। साथ ही राजभवन में निर्मित संविधान पार्क अब आमजन के लिए भी खोल दिया गया है। राजभवन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अग्रिम बुकिंग करवा कर आमजन यहां आ सकेंगे। पार्क का भ्रमण सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया जा सकेगा।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि संविधान पार्क में संविधान निर्माण और उसके लागू होने की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला-रूपों में संजोया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान पार्क हमारे मूल लिखित संविधान पर उकेरी प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों का भी मूर्त रूप है। इसके लिए खुलने से संविधान से जुड़ी संस्कृति से अधिकाधिक लोग प्रत्यक्ष जुड़ सकेंगे।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार की गई इस बुकिंग प्रणाली में इच्छुक दर्शक अपना नाम, आधार नंबर, फोटो, मोबाइल नंबर आदि जानकारी अपलोड कर संविधान पार्क भ्रमण स्लॉट के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। एकल दर्शकों के अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित संस्थानिक समूह भी संविधान पार्क के अवलोकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण यूआरएल www.rajbhawan.rajasthan.gov.in/content/rajbhawan/en/constitution-park-raj-bhawan.html पर जाकर करवाया जा सकता है।


गौरतलब है कि इस माह की शुरूआत में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस संविधान पार्क का लोकार्पण किया था और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड समेत कई नेता इस संविधान पार्क का भ्रमण कर चुके हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर राजभवन के अलावा कई विश्वविद्यालयों में भी संविधान पार्क की स्थापना की जा रही है। मिश्र के राजस्थान के राज्यपाल बनने के साथ ही संविधान पार्क की स्थापना पर काम शुरू हो गया था।