22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान वोटर लिस्ट में ऐसे खोज सकते हैं अपना नाम

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने प्रदेश के सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उन्हें मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jan 05, 2022

jaipur

voter list

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने प्रदेश के सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उन्हें मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गुप्ता ने बताया कि विभाग के प्रयासों से 23 हजार से ज्यादा विशेष योग्यजनो को भी पंजीकृत किया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज लें।उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को e-EPIC सुविधा के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुलदीप सिंह पूनिया, भाजपा से नाहरसिंह माहेश्वरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट से सुमित्रा चोपड़ा के अलावा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमएम तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अब 5 करोड़ 9 लाख 43 हजार 21 मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 14 लाख 22 हजार 968 मतदाताओं ने नाम जोड़े गए। इनमें 7 लाख 20 हजार 223 पुरुष और 7 लाख 2 हजार 745 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि अन्तिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में कुल 5 करोड़ 9 लाख 43 हजार 21 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 65 लाख 32 हजार 787 पुरूष एवं 2 करोड़ 44 लाख 10 हजार 234 महिला मतदाता सम्मिलित हैं।

गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निर्धारित अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्ररूप-6 में कुल 20 लाख 55 हजार 761 आवेदन पत्र एवं प्ररूप-7 में विलोपन के लिए 6 लाख 13 हजार 273 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि प्ररूप-6 में कुल 19 लाख 86 हजार 214 आवेदन पत्र स्वीकार किए गए।