15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambedkar Award : मिलेगा 1 लाख रुपए तक का नगद पुरस्कार, 15 मार्च तक करें आवेदन, जानें पूरी योजना

Ambedkar Award 2025 : 15 मार्च के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्रता एवं अन्य जानकारियों के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 14, 2025

Ambedkar Award 2025

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग ने वर्ष-2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल 2025) के अवसर पर जिला एवं राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार-2025 दिए जाने हैं। पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में 15 मार्च तक डाक अथवा व्यक्तिश आवेदन जमा करवा सकता है।

अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिले के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं, जबकि राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर में जमा कराए जा सकेंगे। 15 मार्च के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्रता एवं अन्य जानकारियों के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।

गत वर्षो में पुरस्कृत संस्था या व्यक्ति आवेदन नहीं करें। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in एवं जिले के जिलाधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Competitive Exams : क्या प्रतियोगी परीक्षा में बदलेगा प्रश्नपत्र का पैटर्न ? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए 74% छात्रों की राय