
demo image
जयपुर. शहर की युवा पीढ़ी को नशे के जाल में डाला जा रहा है। गली-गली में खुले हुए हुक्का बार में न केवल हुक्के पिलाए जा रहे हैं बल्कि शराब भी परोसी जा रही है। मालवीय नगर एसीपी टीम ने एक दिन पहले शहर में हुक्का बार पकड़े तो वहां यही हालात सामने आए हैं। टीम ने बजाज नगर और जवाहर सर्कल थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात को अलग-अलग जगह पांच हुक्का बारों पर छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में लोग हुक्का पीते मिले। क्षेत्र में कई हुक्का बार दो तीन बार पकड़े जा चुके हैं। लेकिन मोटी कमाई के लालच में युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब ऐसे हुक्का बारों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां पर दो तीन बार पहले हुक्का पिलाते रगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। इन हुक्का बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए आबकारी विभाग और नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा।
यहां की गई कार्रवाई
मंगलवार रात को बजाज नगर क्षेत्र में फुकरे ओर पारसेक किशोर कैफे हुक्का बार पर कार्रवाई की गई। जवाहर सर्कल क्षेत्र स्थित क्रिस्टल कोर्ट स्थित ओटीबी, अजय्या कैफे और मेडेनाइट बेगास में कार्रवाई की गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने भी लुसिफर कैफे में बड़ी मात्रा में हुक्का पकड़े हैं। यहां पर लोगों को हुक्का की आड़ में नशा सामग्री परोसी जाती थी। पुलिस ने सभी जगह करीब 40 से अधिक लोगों को हुक्का पीते पकड़ा। इनमें कई युवतियां भी शामिल थीं। जबकि इनके संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया।
Published on:
04 Mar 2020 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
