प्रेमिका अपने पति को छोड़कर प्रेमी के संग रह रही थी। प्रेमिका ने नसबंदी करवा ली थी। इसके चलते उसके बच्चे नहीं हो रहे थे, तब बच्चे की चाह में प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। पहले भी एक अन्य बच्चे के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। एसपी सिंह ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका के बच्चा चोर गैंग से संपर्क और भिक्षावृत्ति मंगाने वाले गिरोह से संपर्क की जानकारी जुटाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रेमिका को बापर्दा गिरफ्तार किया।