3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: कार पर चढ़ा लड़का, ‘Money Heist’ स्टाइल में पहना मुखौटा और उड़ाने लगा नोट, फिर पहुंच गया हवालात

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर शोहरत पाने का जूनून एक युवक के सिर पर इस तरह चढ़ा कि वह कार पर चढ़कर नोट उड़ाने लगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 04, 2023

photo_6118624347506719277_y.jpg

जयपुर। Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर शोहरत पाने का जूनून एक युवक के सिर पर इस तरह चढ़ा कि वह कार पर चढ़कर नोट उड़ाने लगा। जमीन में गिर रहे नोटों को लूटने के लिए भीड़ लग गई। कार पर चढ़कर नोट उड़ा रहे युवक ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। नोट लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और आस-पास का ट्रैफिक जाम हो गया। लोग नोट लूटने वाले युवक को देख रहे थे और नीचे गिरे हुए नोटों को जेब में रख रहे थे। इस दौरान जेएलएन मार्ग पर जवाहर सर्कल की ओर जाने वाले ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक जा चुका है। पुलिस ने कार नम्बरों के आधार पर जांच करने के बाद सेक्टर-17 प्रताप नगर निवासी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि लड़के ने वेब सीरीज 'Money Heist' स्टाइल में गेटअप किया था।

थानाप्रभारी अरविन्द चारण ने बताया कि घटना रविवार को गौरव टावर के पास की है। सूचना मिली थी कि एक युवक कार पर चढ़कर नोट लूटा रहा है। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा लेकिन तब तक वह जा चुका था। इसके बाद वहां मौजूद युवकों से वीडियो लेकर कार नम्बर की जांच की गई। कार के नंबरों के आधार पर पुलिस अजय शर्मा तक पहुंची। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह शोहरत पाने के लिए रील बना रहा था, ताकि सोशल मीडिया पर वह फेमस हो सके। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह हरकत केवल फन के लिए की थी। युवक के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: Viral Video: जयपुर के भरे बाजार में 'Money Heist' स्टाइल में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए लगा लंबा जाम

नोट नकली या असली पता लगा रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रील बना रहा था। इसके लिए वह नकली नोट खरीदकर लेकर आया और उन्हें उ़ड़ा रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नोट असली थे या नकली। आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसे करीब पन्द्रह हजार रुपए मिलते है जिससे वह गुजारा चलाता है। खुद को प्रसिद्धी दिलाने के लिए उसे यह आइडिया आया और उसने गाडी पर खड़े होकर नोट उड़ाने शुरु कर दिए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में विदाई से पहले गुटखा खाती दुल्हन का Video Viral