23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: जयपुर के भरे बाजार में ‘Money Heist’ स्टाइल में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए लगा लंबा जाम

Social Media Viral Video: जयपुर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जयपुर का मनी हाइस्ट टाइटल के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स एक कार पर खड़ा होकर नोट उड़ा रहा है। वह अपने बैग से बार बार नोट निकाल रहा है और उसके बाद कार पर खड़ा होकर उनको हवा में फेंक रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 3 Oct 2023, 2:48 PM IST

jaipur_viral_video.jpg

Social Media Viral Video: जयपुर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जयपुर का मनी हाइस्ट टाइटल के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स एक कार पर खड़ा होकर नोट उड़ा रहा है। वह अपने बैग से बार बार नोट निकाल रहा है और उसके बाद कार पर खड़ा होकर उनको हवा में फेंक रहा है। जिसमें एक युवक कार की छत पर खड़े होकर नोट उड़ा रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स की आवाज भी सुनी जा सकती है जिसमें वो कह रहा है कि ये असली नोट हैं। वहां आसपास खड़े लोग नोटों को इक्कठा कर रहे थे जिस कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब 15-20 मिनट तक शख्स ने नोट उड़ाए और वह वहां से चला गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में विदाई से पहले गुटखा खाती दुल्हन का Video Viral

ये है पूरा मामला
शख्स लाल रंग के कपड़े पहने यह शख्स सफेद रंग का एक मुखौटा लगाए दिख रहा है। यह वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल रंग के कपड़े पहने कार एक से एक युवक उतरा और उसके बाद मास्क लगाया। उसके बाद कार पर चढ़कर कुछ देर डांस करने लगा। उसके बाद उसने अपने बैग से नोटों के बंडल निकाले और उनको हवा में उछाला। लोग पहले तो समझे कि ये मनोरंजन बैंक के नोट हैं, लेकिन बाद में जब पता चला कि नोट असली है तो उनको लूटने के लिए भीड़ लग गई।
यह भी पढ़ें : Jaipur Murder Case: आधी रात से जयपुर में फिर तनाव के हालात, भारी पुलिस बल हुआ तैनात, देखें Video
जिस क्षेत्र में यह घटना हुई वह क्षेत्र जवाहर सर्किल इलाके का है। नजदीक ही पुलिस चौकी भी बताई जा रही है। लेकिन वहां से भी यहां कोई नहीं पहुंचा। नोट उड़ाने वाला व्यक्ति कौन था इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग